कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में कॉपरेटिव स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर को दादा नगर स्थित कार्यालय में स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र और फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर से शहर के हालात बद से बदतर हो गए थे। अस्पतालों में मेडिकल स्टोर पर ऑक्सीजन के लिए श्मशान घाट पर हर जगह लंबी लंबी कतारों देखी गई। वही विजय कपूर ने शहर के हजारों असहाय मजबूर दुखी लोगों की मदद की। ऑक्सीजन सिलेंडर जरुरतमंद लोगों को दिलवाए। अस्पतालों में मरीजों को एडमिट करवाया। अपने घर पर गरीबो को दवा दिलवाई। भोजन वितरण शहर में जगह-जगह करवाया। श्मशान घाट पर साफ सफाई की व्यवस्था करवाई। स्वर्ग आश्रम में साफ सफाई का कार्य नियमित रुप से चला। यह तक की महामारी से मरने वालों को जहां कोई कंधा देने को तैयार नहीं था। उसके लिए भी मदद करवाई। जहां लोगों ने आपदा में अवसर ढूंढे वही विजय कपूर मसीहा बनकर कानपुर शहर में सबके सामने रहे। कहते हैं ईश्वर कभी नहीं आते लेकिन किसी ने किसी रूप में आते हैं। वही विजय कपूर ने केवीए का आभार व्यक्त किया और कहां मेरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित है और मैं अपने समाज और देश की सेवा ऐसे ही करता रहूंगा। मुख्य रूप से उपस्थित संजय टंडन, पुष्पेंद्र जायसवाल, कपिल सब्बरवाल, सरदार सरबजीत सिंह, हरजीत सिंह रोमी, इंद्रपाल सिंह, महेंद्र सिंह खनूजा, रंजीत सिंह बब्बू, अमरपाल सिंह, श्याम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


















