क्रेजी डांस अकेडमी के तत्वाधान में डायरेक्टर कंचन सिंह की अध्यक्षता में स्वरुप नगर स्थित कैंप कार्यालय में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष ही जीवन ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए डायरेक्टर कंचन सिंह ने बताया कि कैंप कार्यालय पर तथा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए गए। कंचन सिंह ने आम जनमानस से अपील की कोरोना जैसी महामारी में लोगो की जान आक्सीजन की वजह से गई है। और जो पेड़ काटे जा रहें। उससे पशु पक्षी के रहने का ठिकाना भी खत्म होता जा रहा है। अगर इसी तरह से पेड़ काटे जाती रहे मनुष्य से लेकर पशु-पक्षियों के जीवन को खतरा होता है। अगर जनता पेड़ पौधे लगाने को लेकर जागरूक न हुई तो आने वाले समय में ओर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।


















