उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के निर्देशानुसार कानपुर युवा कांग्रेस द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया, युवा कांग्रेस की ओर से कानपुर से संगठन प्रभारी अभिनव तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष तौहीद सिद्धिकी, महासचिव मुकेश वंल्मीकि, जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और राहुल द्विवेदी के साथ सैंकड़ो युवा कांग्रेस के साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के हर जिले के पदाधिकारियों के साथ सोशल मीडिया पर हमारा हाथ प्रकृति के साथ का ट्रेंड भी चलाया। प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने बताया कि मानव जीवन के अस्तित्व को बचाने के लिए, पर्यावरण संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है.सभी को समझाना होगा की हमारा अस्तित्व संकट में है. इस मुहीम को सफल बनाने एवं लोगो को जागरूक करने के लिए पर्यावरण पर प्रसिद्ध स्लोगन/ नारे प्रस्तुत किया जा रहा है जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को प्रोत्साहित करता है की वे अपना सहयोग इमानदारी करे। अभिनव तिवारी ने बताया कि समाज की मांग है कि हर ज़िम्मेदार नागरिक अपने आने वाली पीढ़ी के लिए सांसे छोड़ के जाए, पेड़ लगा के जाए, पर्यावरण को बचाए।
जीवन बचाना है तो पर्यावरण बचाना है – अभिनव तिवारी


















