आज 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर akक्षर NGO द्वारा चकेरी थाना रामादेवी में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी दधिबल तिवारी जी, एवं क्राइम इंस्पेक्टर रोहित तिवारी जी को तुलसी का पौधा भेंट कर वृक्षारोपण की मुहिम को आगे बढ़ाने का निवेदन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संस्थापक सौरभ तिवारी जी ने कहा कि जिस प्रकार से इस कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से लोगों ने अपनों को खोया है उसी को देखते हुए अब akक्षर NGO हर महीने क्षेत्र अनुसार एक पेड़ लगाएगी और पेड़ का पालन पोषण एक साथी को सौंपा जाएगा।
akक्षर NGO के द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में शेख अंसारुल (एडo)(विधिक सलाहकार), आशीष त्रिपाठी (एडo), कम्मू शेख पत्रकार (दीनार टाइम्स), डॉ. उत्कर्ष बाजपेई, रोहित गुप्ता जी, हर्ष प्रताप सिंह चौहान जी, मोनू तिवारी जी, आशीष साहू जी, (स्टार भारत समाचार), शशांक जी (समाचार भारत वर्ष), अलोक तिवारी जी, (अनिका डायगनोस्टिक), सौरभ कुमार पाण्डेय जी, दीपक राना (अध्यक्ष समाज कल्याण, मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन),आज सभी साथी उपस्थित रहे|
*कानपुर से मोहम्मद नईम रिपोर्ट*


















