Advertisement

समाजवादी व्यापार सभा ने बाँटी दवा,भोजन व मास्क

 

कानपुर,नर सेवा नारायण सेवा की सोच पर चलते हुए समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी लगासमाजवादीतार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर मज़दूरों,श्रमिकों व बच्चों को प्रतिरोधक दवाई,मास्क व भोजन की मदद पहुंचाने के कार्य में जुटे हुए हैं।आज सेवा के 29 वें दिन समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव संजय बिसवारी,कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,मो इमामुद्दीन ने रामादेवी व श्यामनगर में ब्रेड व भोजन का वितरण किया।साथ ही कोविड से बचाव के लिए प्रतिरोधक दवा व मास्क भी वितरित किया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की रोज़ कमाके खाने वाले आज सबसे ज़्यादा परेशान हैं क्योंकि काम न होने की वजह से खाने व राशन की समस्या खड़ी हो चुकी है।तीसरी वेव बच्चों के लिए खतरनाक है इसलिए आयुष मंत्रालय द्वारा बताई गई आरसेनिक एल्बम होमोपैथी दवा बच्चों को वितरित की।
अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लगातार मदद पहुँचाई जा रही है।अभिमन्यु गुप्ता,संजय बिसवारी,विनय कुमार,मो इमामुद्दीन,शेषनाथ यादव,सोनू वर्मा,आशीष तिवारी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh