Advertisement

प्रत्याशीयों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का लिया निर्णय

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी | इसके लिए बूथ लेबल कमेटी तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पुरी हो चुकी है| जल्द ही प्रत्याशीयों की घोषणा की जायेगी| ये निर्णय राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता हुयी बैठक की लिया गया। राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बैठक में कहा की विकलांग, विधवा, किन्नर, वृद्ध, महिला, युवाओं को राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिये राष्ट्रीय विकलांग पार्टी पुरे दम खम से अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने विकलांग उत्पीडन के मामलों में पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने का मामला उठाया गया। जिस पर 7 जून को पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया| बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की विकलांग, विधवा, वृद्ध, महिला, युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिये आन्दोलन शुरू किया जायेगा। आज की बैठक में वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, आनन्द तिवारी, अशोक कुमार, कान्ति देवी कुशवाहा, शिव देवी सिंह चौहान, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh