कानपुर विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनविकास मोर्चा व सपोर्ट फाउंडेशन के सयुक्त आयोजन में ब्रह्द वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण, सुरक्षा जगरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनविकास मोर्चा और सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला की अध्यक्षता मे विकटेश्वर महादेव मंदिर पार्क दमोदर नगर व नौबस्ता में आम,पीपल, नीम, तुलसी, गुलाब गुड़हल, आदि के 250 बृक्ष लगाए गये कार्यक्रम में भजमों के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा व संरक्षण हेतु हम सभी को अधिक से अधिक बृक्ष लगाने होंगे तभी हम कोरोना जैसी महामारी से भी जीत पाएंगे संगठन मंत्री डॉ परवेज अख्तर ने कहा कि सपोर्ट फाउंडेशन के साथ मिल कर इस वर्ष 1 हजार से अधिक वृक्ष लगाये जाएंगे। इस दौरान ज्योति शुक्ला समेत धर्मेन्द्र शुक्ला, डॉ परवेज अख्तर, लक्ष्मी सिंह, शशिप्रभा सिंह, सागर मिश्रा, रवि, उपस्थित रहे।


















