श्री रानी सती दादी परिवार मंगल सीमित द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल परेड कानपुर में किया गया। जिसका शुभारंभ विशिष्ट अतिथि नरेन्द्र शर्मा निदेशक तिरंगा समूह व राजेन्द्र कुमार जालान कानपुर ने श्री रानी सती दादी जी के चित्र को फूल माला पहना कर दीप प्रज्वलित करके रक्तदान महा शिविर का शुभारंभ किया शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा इस समय शहर में सभी ब्लड बैंक को ब्लड की बहुत अधिक आवश्यकता है ऐसे रक्तदान शिविर द्वारा रक्त की कमी को कुछ हद तक पूरा किया जा सकता है इस शिविर के लिए श्री राणी सती दादी परिवार मंगल सीमित के सदस्य बधाई के पात्र हैं। हमारे रक्तदान शिविर में लगभग 92 सदस्यों व समाज से जुड़े अन्य लोगों ने रक्तदान कर इस संकल्प को पूरा किया। आज के शिविर में मुख्य रूप से डा.नीलम मिश्रा अखिल खेतान, श्रीनाथ जालान, मनोज कुमार अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, सुनील जालान,कमल बुधिया, साकेत रूगटा,अतुल, रुपेन्द्र बेरीवाल ने रक्तदान शिविर की व्यवस्था सभाली।


















