Advertisement

समाजवादियों की मदद जारी

 

कानपुर, 6 जून।नर सेवा नारायण सेवा की सोच पर चलते हुए समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर मज़दूरों,श्रमिकों व बच्चों को प्रतिरोधक दवाई,मास्क व भोजन की मदद पहुंचाने के कार्य में जुटे हुए हैं।आज सेवा के 30 वें दिन समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव संजय बिसवारी, विनय कुमार ने कानपुर में ब्रेड व भोजन का वितरण किया।साथ ही कोविड से बचाव के लिए प्रतिरोधक दवा व मास्क भी वितरित किया।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की रोज़ कमाके खाने वाले आज सबसे ज़्यादा परेशान हैं क्योंकि काम न होने की वजह से खाने व राशन की समस्या खड़ी हो चुकी है।सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।न किसी को राशन न सीधी आर्थिक मदद।जो काम सरकार का है मजबूरी में वो काम समाजवादी कर रहे हैँ।
अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लगातार मदद पहुँचाई जा रही है।अभिमन्यु गुप्ता,संजय बिसवारी,विनय कुमार,शेषनाथ यादव, नितिन सिंह मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh