Advertisement

जाजमऊ क्षेत्र में फिर बड़ी लापरवाही सामने आई नगर निगम और नामानि गंगे के ठेकेदारों की

चकेरी जाजमऊ अशार्फ़बाद सुल्तान टेनरी के गेट के पास करीब 7 फिट गहरे नाले में सुबह 6 बजे एक गाय गिर गई जिसको क्षेत्रीय लोगो ने देखा और क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी, फ़ायर ब्रिगेड की एक गाड़ी आयी,लेकिन सूचना देने के बाद भी नगर निगम की टीम नही आई, गाय की हालत बिगड़ती देख कर , जाजमऊ चौकी सिपाही दीपक अमर बहादुर सिंह,अनवार हुसैन ने प्राइवेट जे सी बी मंगवाकर गाय को शा कुशल निकलवाया,ऐसे में नगर निगम की बड़ी लापरवाही आयी सामने आज गाय गिरी सबको दिख गयी क्योंकि इसका साइज़ बड़ा होता है अगर कोई बच्चा गिर जाता तो शायद उसको कोई नहीं बचा पता क्योंकि नाले की गहराई देखते हुए उसका साइज़ कम होने की वजह से वह नाले के अन्दर ही चला जाता, अभी हाल ही में जाजमऊ संजय नगर इलाके में खुले नाले में गिरने की वजह से मौत हुई थी ऐसी कितनी मौते जाजमऊ के नाले खुले होने की वजह से हो चुकी हैं एक तरफ नामानि गंगे के ठेकेदार और दूसरी तरफ नगर निगम अधिकारी ये दोनों सरकार को धोके में रख कर अपनी जेबें भर रहे हैं, आगे चुनाव होने वाले हैं ठेकेदारों को कोई फर्क नही पड़ता अगर इसका असर सरकार पर पड़ा तो सरकार गिरने का भी डर है, अब आगे देखना ये है कि सरकार क्या फैसला लेती है ठेकेदारों के खिलाफ।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh