Advertisement

तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय छावनी विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 80 बाबू पुरवा में एन एलसी चौकी के पास छावनी विधानसभा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के द्वारा तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने बताया कि पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा जब हम प्रकृति कल ध्यान रखेंगे तो प्रकृति भी हमारा ध्यान रखेगी आज विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए पर्यावरण दिवस केवल 1 दिन का पर्यावरण दिवस ना होकर जन जागरूकता अभियान होना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, सुनील श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह, गुड्डू ठाकुर, ओमजी तिवारी, असव्वनी तिवारी, राज कपूर द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, मनीषा मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh