Advertisement

दयायु साइंस योजना से वैज्ञानिक सोच व बाल वैज्ञानिकों को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर जिले से वैज्ञानिक बाल प्रतिभाओं को निखारने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दयायु साइंस कम्युनिकेशन योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना में पंजीकृत स्कूली छात्रों के लिए आईआईटी गुवाहाटी द्वारा प्रयोगशाला में लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला समन्वयक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि दयायु योजना बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभाबढ़ाने हेतु कानपुर जिले में 1 जून से पंजीकरण शुरू हो रहे हैं । 20 जून को आईआईटी गुवाहाटी अपनी प्रयोगशाला से स्कूली छात्रों के लिए एक लाइव कार्यक्रम आयोजित करेगा, एक प्रश्नोत्तरी भी की जाएगी। दयायु साइंस योजना से छात्र देश के किसी भी कोने से प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से, विज्ञान को कहानियों द्वारा, व्यवहारिक विज्ञान आदि से वर्चुअल मोड पर बात करेंगे। वर्ष पूरा होने के बाद छात्रों को एक दूरबीन बनाने की कार्यशाला में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पंजीकरण के बाद छात्रों को पूरे वर्ष के लिए ई विज्ञान पत्रिका और एक विज्ञान समाचार पत्र मिलेगा साथ ही दयायु भारत का अग्रणी विज्ञान संचार नेटवर्क है जो स्कूलो, छात्रों और शिक्षकों को भारत और दुनिया प्रमुख वैज्ञानिको, विशेषज्ञों, चिकित्सकों और वैज्ञानिक समुदायोंसे जोड़ेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh