अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक महासंघ उ.प्र के तत्वाधान में कानपुर क्षेत्र के नागरिकजनों की कोरोना वायरस व हार्ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु जूम ऐप पर एक वेविनार का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विवेक कुमार, डायरेक्टर मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली ने वेबीनार शामिल हुए लोगों की कोरोना एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों एवं बीमारी से संबंधित जिज्ञासाओं को जानकर कोरोना महामारी से बचाव एवं सावधानी तथा भविष्य में भी कोरोना वायरस से बचाव हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां दी। डॉ साहब ने बताया हार्ट पेशेंट को संक्रमण से बचाव की ज्यादा जरूरत है। सभी सदस्यों ने हार्ट एवं कोरोना से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। उपाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बताया डॉ विवेका कुमार को विद्या रत्न पुरस्कार कानपुर यूनिवर्सिटी से से 2010 में प्राप्त हुआ। इंटरनेशनल अवार्ड आप एक्सिलेंस इन कार्डियोलॉजी मैसूर में प्राप्त किया। जूम वेबीनार में प्रमुख रूप से प्रत्यूष द्विवेदी, संतोष तिवारी, संजीव त्रिपाठी, शिशिर अस्थाना, सुनील यादव, अशोक यादव, सूरज तिवारी, अरुण मिश्रा ,आलोक द्विवेदी, शशि शेखर बाजपेई, राजा भरत अवस्थी, पंकज अग्निहोत्री, धर्मेंद्र पाठक, सुनील बाजपेई, आदि ने प्रतिभाग किया
कोरोना एवं उससे जोड़ी भ्रांतियां व बीमारियों पर हुई चर्चा


















