कानपुर-सक्षम कानपुर प्रान्त व मुख्य चिकित्साधिकारी के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों हेतु विशेष कोविड टीकाकरण छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया, टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सक्षम के व्राण्ड एबेस्डर सन्त सूरदास जी की प्रतिमा पर उतर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जी ने माल्यार्पण कर किया,

सक्षम कानपुर जिलाध्यक्ष डा शरद बाजपेई ने कहा कि दिव्यांगजनों को अलग से तत्काल पंजीकरण कर टीकाकरण करने का यह कार्य प्रदेश में सबसे पहले सक्षम के प्रयास से कानपुर में किया गया है, दिव्यांगजनों में इम्यूनिटी कम होती है जिस कारण से इन्हें भीड़ से अलग टीकाकरण कर एक मिशाल पेश की है,

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार ने कहा कि दिव्यांगजनों हेतु अलग से टीकाकरण कर माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के सपनों को साकार करने का काम किया है, समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सभी को सुविधा प्रदान करना राष्ट्रीय नेतृत्व का उद्देश्य है, उसी क्रम में आज विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र पर दिव्यांगजनों को को विषेश कोविड टीकाकरण के लिए सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, 18-45 में 39 दिव्यांगजनों को व 23 दिव्यांगजन जो 45 से ऊपर का टीकाकरण किया गया, सक्षम ने सभी दिव्यांगजनों को टीकाकरण के बाद फ्रूटी, चिप्स व पानी की व्यवस्था की गयी
इस अवसर पर सक्षम प्रान्त सचिव प्रशान्त मिश्रा, सह सचिव सचिन पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा नेपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री चिकित्साधिकारी डा अमित कनौजिया, कुलसचिव डा अनिल यादव, स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा प्रवीण कटियार, डा आर पी सिंह, बृजेश सिंह कटियार, मनमोहन मिश्रा, महेंद्र पाल, आशुतोष बाजपेई, योगेश कुमार, शुभम कुशवाहा, कपिल गुप्ता, इमरान हैदर, पूनम गुप्ता,तरूण तो लानी इत्यादि लोग उपस्थित रहें
योगेश बाजपेयी की खास रिपोर्ट



















