कानपुर, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने जानकारी दी की सपा प्रमुख अखिलेश यादव व व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के निर्देश पर भाजपा राज में व्यापारियों से बढ़ते अपराध,व्यापारी विरोधी नीतियों,इंस्पेक्टर राज,उत्पीड़न,महंगाई, वादा खिलाफी के विरुद्ध कानपुर मण्डल समेत समाजवादी व्यापार सभा हर ज़िले और शहर इकाइयों द्वारा स्पीक अप ट्रेडर्स अभियान चलवाकर फेसबुक लाइव,सोशल मीडिया संवाद व बाज़ारों में व्यापारी चौपाल के ज़रिये भाजपा की पोल खोलेगी।यूपी में व्यापारियों की बड़ी आबादी होने के बावजूद भाजपा द्वारा व्यापारियों को दिये गए धोखे और कुछ चुनिंदा कॉर्पोरेट घरानों का विकास करने की पोल खोलकर व्यापारियों को अपनी तरफ आकर्षित करके 2022 में सपा की सरकार बनवाएगी समाजवादी व्यापार सभा।
प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की इकाईयों को निर्देश दिया गया है की फेसबुक लाइव,सोशल मीडिया संवाद और दूरी बनाते हुए बाज़ारों में व्यापारी चौपाल का आयोजन करते हुए सपा द्वारा व्यापारियों के लिए करवाए गए कामों को बताया जाएगा और भाजपा द्वारा वोट ले कर उनको ठगने के प्रति व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा।कानपुर के व्यापारियों से सोशल मीडिया व चौपाल के माध्यम से हर बाजार में संवाद स्थापित कर भाजपा की पोल खोली जाएगी। आज प्रदेश का व्यापारी अपराध से सबसे ज़्यादा पीड़ित है।मोरादाबाद के व्यापारी कुलदीप गुप्ता का अपहरण हो जाता है और फिर फिरौती लेकर उसकी हत्या हो जाती है।आज कानून व्यवस्था ध्वस्त है।कानून व्यवस्था के नाम पर बनी भाजपा सरकार की विफलता का झूठ बेनकाब है।कानपुर में भाजपा से जुड़े नेता हिस्ट्रीशीटर को पृलिस से छुड़वा लेते हैं जो कि प्रमाणित करता है की पुलिस भी काम नहीं कर पा रही तो व्यापारियों को सुरक्षा कैसे मिलेगी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की आज व्यापारी अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चिंतित है।व्यापारी अपराध की वजह से पलायन को मजबूर है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत नीतियों की वजह से बर्बाद हुए हैं।भाजपा को गलतफहमी है की व्यापारी उसका बंधुआ है।व्यापारी अब भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा। व्यापारी अब भाजपा के झांसे में नहीं आएगा।कोरोना के इलाज से लेकर कोरोना काल में व्यापारी अपना अस्तिव बचाने के लिए सरकार से मदद मांगता रहा पर सरकार ने एक न सुनी।आज हालात इतने बदतर हैं की व्यापारी घर के गहने जेवर गिरवी रखने को मजबूर है।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गर्ग के निर्देश पर सभी इकाइयों से कहा गया है की सोशल मीडिया व व्यापारी चौपाल के जरिये व्यापारियों को बताएं की नोटबंदी,जी एस टी और फिर बिना आर्थिक पैकेज के लॉकडाउन ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया और भाजपा सरकार ने व्यापारियों को कोई सीधी मदद नहीं पहुंचाई।पिछले वर्ष घोषित 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज से लेकर तमाम घोषणाएं केवल दिखावा साबित हुईं।व्यापारी समाज सीधी मदद के लिए परेशान रहा।संवेदनहीन भाजपा सरकार ने एक नहीं सुनी।आज व्यापारियों से बढ़ते अपराध,इंस्पेक्टर राज,महंगाई,व्यापारी विरोधी नीतियों की वजह से व्यापारी त्राहि त्राहि कर रहा है।व्यापारियों से पूछा जाएगा की नोटबन्दी और जीएसटी से कितना नुकसान हुआ।उसके बाद लौकडाउन कि वजह से कितना नुकसान हुआ।पूछा जाएगा की क्या सरकार से कोई मदद मिली।अभिमन्यु गुप्ता के साथ शुभ गुप्ता भी मौजूद थे।


















