Advertisement

सनी गुप्ता बने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री

 

कानपुर- इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की कानपुर इकाई में भारत ए टू जेड समाचार के पत्रकार सनी गुप्ता को जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री हफ़ीज़ अहमद खान की संस्तुति पर संस्था के जिलाध्यक्ष मुकीम अहमद कुरैशी ने सनी गुप्ता को जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया।
विदित हो कि पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने वाली इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन एकमात्र अंतरराष्ट्रीय संस्था है।
संस्था में सनी गुप्ता को जिला मंत्री बनाए जाने पर संस्था के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नाजिम अली खान ने सनी गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा युवा पत्रकार सनी गुप्ता पत्रकारों के हित के लिए कभी पीछे नहीं रहेंगे।
संस्था के संरक्षक अश्विनी दीक्षित ने युवा पत्रकार सनी गुप्ता को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की सनी गुप्ता को जिला मंत्री बनाए जाने पर संस्था के सदस्यों अमित त्रिवेदी,असलम अंसारी,अमन खान,दुष्यंत सिंह,इरशाद सिद्दीकी,ज़ीशान खान,रोशन क़ुरैशी,मो0 शमीम खान,उमर खान,दिलशाद खान,मोहित वर्मा,राकेश टंडन,ऋषि,अनिल अग्रवाल आदि पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh