Advertisement

नगर निगम की तानाशाही से बेघर हुए लोग और खोयी अपनी रोजी रोटी

कानपुर ब्रेकिंग
नगर निगम की तानाशाही से बेघर हुए लोग और खोयी अपनी रोजी रोटी
नगर निगम अपनी तानाशाही के आगे नही मानता हाई कोर्ट के आदेशों को भी
नगर निगम ने अपनी तानाशाही के आगे ना ही सुनी सरकार की और ना ही उन बेसहारा लोगो की जो बेघर हो गए।कोरोना काल के बाद जो लोग मुश्किल से अपना जीवन बिता रहे थे जिनके पास खाने के लाले थे उनके ऊपर नगर निगम ने मुश्किलो का एक और पहाड़ तोड़ दिया है।मामला मोतीझील नगर निगम के पीछे का है जहा लोग अपनी रोजी के लिए कैंटीन चलाते थे और वही निवास भी करते थे पर नगर निगम को यह रास नही आया कुछ समय पहले एक नोटिस आ गयी कि 15 दिन में यह जगह खाली करदे वरना इसे तोड़ दिया जाएगा लोगो ने नगर निगम से बहुत गुहार लगाई पर नगर निगम के आला अधिकारियों ने किसी की ना सुनी उसके बाद वहा के लोग परेशान लोगो ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्टे आर्डर की गुहार लगाई जो कि कबूल हुई। हाई कोर्ट ने स्टे ऑर्डर का आदेश कर दिया पर नगर निगम के आला अधिकारियों ने उसे भी अपने ठेंगे से रक्खा और आज लोगो की कैंटीन और घर दोनो को ही तोड़कर उनको दर भदर भटकने के लिए छोड़ दिया।कौन होगा इनकी भूखमरी का जिम्मेदार*?
कौन सहारा देगा इन बेसहारा भटकते हुए लोगो को?
क्या होगी आला अधिकारियों पर आदेशो को ना मानने को लेकर कार्यवाही?

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh