समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान एवं कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल द्वारा कोरोना महामारी से शहर की जनता की सुरक्षा के लिए आज कानपुर कैंट विधानसभा के बाकरगंज चौराहे पर मास्क सैनिटाइजर एवं भाप लेने वाली वेपराइजर मशीन जनता को निशुल्क वितरण की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ इमरान व नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जनता से अपील की कि 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी अभी कोरोनावायरस महामारी समाप्त नहीं हुई है कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें दिन में कई बार निरंतर साबुन से हाथ धोना बहुत जरूरी है उक्त दोनों नेताओं ने आगे बताया कि कोरोनावायरस पीड़ित मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने पर एवं गले में खराश आदि होने पर वेपराइजर मशीन द्वारा भाप लेने पर मरीज को बहुत राहत मिलती है मास्क लगाकर ही घर से बहुत जरूरी काम हो तो निकले और बाहर से जब घर वापस आए तो साबुन से हाथ धो कर कपड़ों को गर्म पानी से अवश्य धोना चाहिए इसके बाद हाथों मे सेनीटाइजर लगाना चाहिए इससे कोरोनावायरस से शरीर में इंफेक्शन नहीं होता है। गोपाल अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए हर व्यक्ति को प्रातः जल्दी उठ कर टहलना कपाल भारती अलोम विलोम योगासन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है शहर के हर व्यक्ति को प्रतिदिन गिलोय दालचीनी काली मिर्च तुलसी के काढ़े का सेवन करने से कोरोनावायरस से बचा जा सकता है।
सपा ने मास्क सैनिटाइजर एवं भाप लेने वाली वेपराइजर मशीन का जनता को किया निशुल्क वितरण


















