पुलिस थाना काकादेव प्रागण में प्रगति अकैडमी यशोदानगर कानपुर के सौजन्य से थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा की उपस्थति में पांच पौधे अशोक के एवं नीम के लगायें गए। संस्था के अध्यक्ष विनीत शुक्ला ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा वृक्षारोपण का कार्य इसी तरह आवश्यक जगहों पर चिन्हित कराकर कराती रहेगी। सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र दुबे ने बताया कि मानव जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है अतः आइये हम सब मिलकर पांच, पांच पौधों लगाने का संकल्प ले। वृक्षारोपण के कार्यक्रम में गणेश शंकर शुक्ला, सुशील अवस्थी, शिव दत्त शुक्ला, आशीष शुक्ला, आयुष शुक्ला, अक्षय शुक्ला एवं अभिषेक शुक्ला एवं थाने के तमाम स्टाफ गण ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।
काकादेव थाने में किया गया वृक्षारोपण


















