बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर रतनलाल नगर में गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पहले दिन सुंदरकांड का पाठ कराया और दूसरे दिन विशाल भंडारा कराया बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए करिश्मा ठाकुर ने गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को भंडारे में आमंत्रित किया जानकारी देते हुए करिश्मा ठाकुर ने बताया कि सुंदरकांड में ईश्वर से प्रार्थना की गई की देश की एकता अखंडता बनी रहे। हमारे कानपुर को ईश्वर अपना आशीर्वाद प्रदान दे और कोरोना महामारी का अंत करें। अपनी शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा के हजारों लोगों ने सुंदरकांड में भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया दोपहर से देर रात तक चलने वाले इस भंडारे में प्रमुख रूप से सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक सलिल विश्नोई, विधायक अमिताभ बाजपेई संजीव दरयाबादी बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश तिवारी लॉयर्स के महामंत्री राघवेंद्र सिंह बार के अध्यक्ष बलजीत यादव पूर्व सांसद राकेश सचान ,पूर्व विधायक सतीश निगम ,योगेश शर्मा ,नीलम ,रोमिला सिंह, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उषा रानी कोरी देहात कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हरीश कटिहार सभासद अमनदीप लवली सभासद पम्मी रतनलाल नगर बर्रा, दबौली ,गुजैनी ,शास्त्री नगर ,विजय नगर, कानपुर, रावतपुर ,काकादेव ,नौरैया खेरा, सरायमिता, पंछी हजारों लोगों ने बसंत पंचमी में एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
सुंदरकांड में ईश्वर से की प्रार्थना की हमारे देश की एकता अखंडता बनी रहे।


















