Advertisement

कोरोना मुक्त मरीजों को ऑनलाइन ऑफलाइन की निशुल्क सुविधा

मां गंगा सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में राज फिजियोथेरेपी में डॉ कुशल द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ अंकुर पांडे ने बताया कि फिजियोथैरेपिस्ट और डायटीशियन कोरोना संक्रमित या कोरोना मुक्त हुए मरीजों को लगातार हमारी संस्था 15 मई से निशुल्क फिजियोथेरेपी एवं डायटिशियन सलाह दे रहे हैं। जिन्हें कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद सांस लेने में तकलीफ व छाती में जलन सीने में दर्द कमजोरी आदि की समस्या हो रही है। उन मरीजों को हमारी टीम के सात सदस्य कानपुर महानगर के अलग-अलग क्षेत्र में निशुल्क परामर्श देते हैं। अशुद्ध ऑनलाइन ऑफलाइन फोन द्वारा अगर मरीज हमारे क्लीनिक में आ सकता है तो उसको वहां पर भी हम देखते हैं और परामर्श देते हैं मरीजों की काउंसलिंग भी की जाती है। लगभग अभी तक 247 मरीजो को हमारी संस्था से लाभ मिल चुका है। पत्रकार वार्ता में डॉ कुशल द्विवेदी, डॉ प्रांशू उमराव, नेहा भाटिया, डॉ अंकुर पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh