Advertisement

रेलवे चाइल्ड लाइन 1098 कानपुर की टीम के द्वारा जीआरपी प्रभारी को उनके स्थानांतरण होने पर दी गई विदाई

कानपुर, सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी के अंतर्गत संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा जीआरपी प्रभारी राम मोहन राय का स्थानांतरण होने उन्हें माला पहनाकर व बुके देकर उन्हें विदाई दी गई इस विदाई समारोह के दौरान रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर समन्वयक गौरव सचान द्वारा बताया गया कि जीआरपी प्रभारी राम मोहन राय का रेलवे चाइल्ड लाइन को उनका संपूर्ण सहयोग हमेशा मिलता रहा है वह बच्चों के मामलों को बहुत ही गहनता से देखते थे ताकि किसी बच्चे के साथ कुछ गलत ना हो और उन्होंने हमेशा रेलवे चाइल्ड लाइन की गतिविधियों और कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और कार्य करने में सही गलत की पहचान बताई है रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर उनका हमेशा आभारी रहेगा इस विदाई समारोह मै रेलवे चाइल्ड लाइन निदेशक कमल कांत तिवारी सीओ माननीय कमरुल हसन आरपीएफ प्रभारी प्रद्युम्न कुमार ओझा रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक गौरव सचान काउंसलर मंजू लता दुबे उमाशंकर प्रदीप पाठक अमिता तिवारी दिनेश सिंह रीता सचान संगीता सचान अनामिका मिश्रा विनीता वर्मा व समस्त जीआरपी आरपीएफ स्टाफ आदि लोग रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh