Advertisement

मृतकों की आत्मा की शांति के लिए गंगा जी में खड़े होकर की प्रार्थना

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में मैशकर घाट स्थित मृतकों की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार सविता ने किया। जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल में बताया कि कोरोना महामारी में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए गंगा जी में खड़े होकर मां गंगा से प्रार्थना की गई। वही सरकार से मांग की गई की मृतकों के परिवार को सरकार 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद करें। आश्रित बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिले। व्यापारियों का बिजली का बिल माफ हो। व्यापारियों को आर्थिक पैकेज मिले जिसे व्यपारियों का जो व्यापार बर्बाद हो चुका है। उस व्यापार को व्यापारी पुनः चालू कर सके। प्रार्थना सभा में जितेंद्र जायसवाल, दीपक कुमार सविता, मनोज चौरसिया, राजेंद्र कनौजिया, विनय कुमार, शुभ गुप्ता, रचित पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh