Advertisement

घूम-घूम कर पिलाया काढ़ा, कहां कोरोना को हराना है भारत को जिताना है

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बाबू पुरवा क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाओ के लिए काढ़ा पिलाया गया। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाओ के लिए बाबू पुरवा क्षेत्र में क्षेत्रीय नागरिकों को राहगीरों को व्यपारियों को ठेला वाले सब्जी वाले लोगों को काढ़ा पिलाया। तथा पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री स्वर्गीय पन्नालाल तांबे की पत्नी को उनके घर में जाकर मेडिकल किट का वितरण किया। वहीं क्षेत्र लोगों से अपील की आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकले। फालतू घर से बाहर ना रहे। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी। वही क्षेत्रीय नागरिकों ने पूर्व विधायक की प्रशंसा की और कहा कि अस्वस्थ होने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद हरिशंकर गुप्ता, राजन चौहान, सुनील श्रीवास्तव, चेतन मल, ओम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh