Advertisement

कांग्रेसियों ने दिया धरना जहरीली शराब के विरोध में

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में  नौशाद आलम मंसूरी की अध्यक्षता में फूल बाग गांधी प्रतिमा स्थित जहरीली शराब के विरोध में धरना दिया गया आरोप लगाते हुए उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि जहां देश व प्रदेश में कोरोना महामारी की त्रासदी से जनजीवन परेशान व बेहाल है। जिसके बचाव के लिए समस्त प्रदेश मे त्राही-त्राही मची हुई है वहीं ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा जहरीली शराब से मरने वाले लोगो के प्रति बरती जाने वाली उदासीनता और संवेदनहीनता चिंतनीय है। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने मे प्रदेश सरकार विफल साबित हो रही है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जहरीली शराब के सेवन से घटित हो रही लोमहर्षक घटनाओं पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर अंकुश लगाने तथा घटनाओं को रोकने में सरकार फेल हो गई है। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। मुख्य रूप से उपस्थित नौशाद आलम मंसूरी, विधायक सोहिल अंसारी, राकेश सचान, संजीव दरियावादी, पुनीत राज शर्मा, मदन मोहन शुक्ला, मुहिम अहमद, इम्तियाज कुरैशी, मनीष दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh