सचेंडी मार्ग दुर्घटना में मृतकों के परिवारों से मिलने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया पहुंचे। तथा पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। और कहा कि मृतक मजदूरों के परिवार के साथ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इस दुख की घड़ी में खड़ी है। आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि सरकार को चाहिए था। कि मृतकों को दस लाख रुपए देने चाहिए थे। लेकिन भाजपा विधायक और भाजपा के नेताओं ने षड्यंत्र कर मृतकों को सिर्फ चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता की। विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि हम मांग करते हैं भारत सरकार और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवारों को दस लाख रुपय की आर्थिक सहायता की जाए और परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया, अनुराग पाल, निर्भय शंकर सिंह, अरशद खान आदि लोग मौजूद रहे।
इस दुख की घड़ी में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस मृतक परिवारों के साथ है


















