आज़ाद भारत पार्टी नेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार द्विवेदी ने बुधवार को कानपुर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि एक पीड़ित दम्पति मुन्नी देवी व श्याम सुंदर निवासी 818सिद्धार्थ नगर, बिनागवां, थाना बिधनू जो दलित से हैं इन्ही असहाय पीड़ित परिवार के असहनीय पीड़ा को उजागर करते हुए कहा कि इनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को गाँव का ही लड़का विवेक कटियार 5 मई, 2021 को सुबह 5 बजे नौकरी दिलाने के बहाने बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। दूसरे दिन 6 मई को बिधनू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो इन्हें टरका दिया गया आज़ाद भारत पार्टी के अध्यक्ष द्वारा दबाव बनाए जाने पर 12 मई, 2021 को प्राथिमिकी दर्ज की गई। वे लड़के लड़की को देहली ले गए जहाँ उसके दो अन्य साथियों मयंक व रजत कटियार के साथ मिलकर उसे बन्धक बनाकर लड़की की बिना सहमति के उसके जिस्म से दुर्व्यवहार करते रहे। दम्पत्ति व पुलिस के प्रयासों से इन सबको 23 मई को बरामद कर बिधनू थाने लाया गया। 24 को बर्रा से अभियुक्त रजत कटियार को भी पुलिस ने उठाया विवेचक मनोज कुमार सिंह ने अभियुक्तों से सांठगांठ करके लड़की पर बयान बदलने का दबाव डालकर गलत बयानी कराई। पुलिस ने प्राथिमिकी में सामुहिक बलात्कार की कोई धारा नहीं दिखाई बल्कि अभियुक्तों को थाने से ही छोड़ दिया। इससे भ्रष्टाचार की तगड़ी बु आरही है।
इसकी जांच संवैधानिक रूप से क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाती हैलेकिन जांच एस आई महोदय कर रहे हैं पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर, एस एस पी महोदय, जिलाधिकारी और माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र भेज कर अवगत करा दिया है, प्रार्थिनी यह भी मांग करती है कि उसके केस की विवेचना क्षेत्राधिकारी घाटमपुर, या किसी अन्य क्षेत्राधिकारी से कराया जाय व उसकी नाबालिग बेटी का बयान 164 जा0 फौ0 का पुनः करा कर इस हरिजन दम्पति को उचित न्याय की मांग करती है।
संवाददाता सुमित कुमार


















