कानपुर, ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया ।जिसके अंतर्गत आज आवास विकास स्थित कमला कंपलेक्स पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अशोक कदम नीम सहित कई प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण और उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी एक एक पेड़ को एक एक व्यापारी को सौंप दी गई ताकि वह जीवित रहें और आगे बढ़कर छाया और ऑक्सीजन देने का कार्य करें। गुरुदेव पैलेस में युवा उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में तहरी वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसका आयोजन युवा जिला अध्यक्ष नीरज यादव सहित गुरुदेव एवं विकास नगर व्यापार मंडल इकाई ने किया ।जिससे आप का आत्मबल बड़ेगा और ईश्वर आपको तरक्की प्रदान करेगा संगठन के द्वारा सेवा के कई कार्य कई वर्षों से किए जा रहे हैं जिनमें अंतिम यात्रा वाहन डेड बॉडी फ्रीज़र क्षेत्र को उपलब्ध कराया गया है तथा कोरोना काल में जो भी बन सका हमारे पदाधिकारियों द्वारा सब की सेवा की गई सभी ने व्यापारी नेता संदीप बंसल के जन्मदिन की बधाई क्षेत्रवासियों को दी तथा मानव सेवा को ही धर्म मानने की बात का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वृक्षारोपण के संयोजक सत्येंद्र पांडेय जी राजेश दुबे जितेंद्र सिंह अन्नू पीयूष त्रिपाठी पृथ्वी पवन बाजपेई आशीष यादव अनिल शुक्ला जागृत मिश्रा विश्व गौरव शुक्ला विनय सिन्हा टीटू भाटिया पंकज दुबे प्रशांत मौर्य रोहित यादव जितेंद्र पांडेय कर्मेंद्र सिंह विकास प्रवीण चंदेल सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति एवं व्यापारी मौजूद रहे।
जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया


















