Advertisement

विधि विधान के साथ सुहागन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

सुहागन महिलाओं ने आज वट सावित्री की पूजा बरगद के पेड़ पर जाकर की। हिंदू धर्म में ऐसा मानना है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से बचाए थे। इसी आस्था में सुहागन महिलाएं वट सावित्री की पूजा करती है। सुबह सुहागन महिलाएं विधि विधान के साथ पूजन की थाली तैयार करती हैं। और निर्जला यह पूजा की जाती है। पूजा में कच्चे सूत की 12 परिक्रमा की जाती है। सुहागन महिला बरगद के पेड़ पर 12 चना, 12 बरगदा, दो खरबूजा, 12 पूड़ी, बरगद के पेड़ पर चढ़ाती है। पूजा के उपरांत सुहागन महिलाएं बरगद के पेड़ के नीचे ही पानी पीती है। तथा पूजा के उपरांत सुहागन महिलाएं पति के पैर छूकर सदा सुहागन होने का आशीर्वाद लेती हैं

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh