Advertisement

होटल, रेस्टोरेंट व फ़ास्ट फ़ूड सेंटर खोंलने के लिए सपा व्यापार सभा ने दिया ज्ञापन

समाजवादी व्यापार सभा के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में होटल रेस्टोरेंट्स, फास्ट फूड सेंटर्स खोलने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार सविता ने किया।जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल में बताया कि इस करोना काल में लॉकडाउन से उत्पन्न कानपुर के होटल, रेस्टोरेंट व फास्ट फूड व्यापारियों की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए यह ज्ञापन दिया जा रहा है। कानपुर समेत पूरे प्रदेश में धीरे धीरे कोरोना के मरीजों की संख्या मे कमी आ रही हैं। सरकार ने लगभग सब कुछ खोल दिया है पर होटल, रेस्टोरेंट व फ़ास्ट फ़ूड सेंटरों को अभी खुलने की अनुमति नहीं दी गई है।जबकि आप चाहें तो कुछ शर्तों के साथ इनको भी खोलने की छूट दे सकते है। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से निवेदन करना चाहते हैं कि कानपुर के सभी होटल, रेस्टोरेंट, फ़ास्ट फ़ूड सेन्टर, ठेले वाले व चाट वालों को नियम के तहत खोलने की अनुमति दी जाए। इससे सभी लोगो को थोड़ा थोड़ा काम करने का समय मिलेगा और कोविड गाइडलाइन्स भी सुनिश्चितन की जा सकेंगी कानपुर के प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के फ़ास्ट फ़ूड, रेस्टोरेंट व ठेले चाट वाले व्यापारियों का और आम जनमानस का भला होगा। इस अवसर पर जितेन्द्र जायसवाल, दीपक कुमार सविता, मनोज चौरसिया राजेन्द्र कनोजिया राम गुड्डू यादब शिशुपाल सिंह रचित पाठक मोहम्मद रियाज़ राजुअमित पाण्डे मोहम्मद इरशाद आदि लोग मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh