कानपुर गौशाला सोसाइटी के तत्वाधान में महामंत्री पुरुषोत्तम तोषनीवाल के नेतृत्व में भौती गौशाला स्थित वट सावित्री के पावन अवसर पर गौ माता का पूजन किया गया। जानकारी देते हुए गौ सेवक नंदकिशोर लालू मिश्रा ने बताया कि वट सावित्री के पावन अवसर पर गौशाला में गौमाता का विधि विधान के साथ पूजन किया गया। तथा पूजन के उपरांत महिलाओं को बच्चियों को गौ सेवकों को भंडारे का प्रसाद दिया गया और भोजन कराया गया। मुख्य रूप से उपस्थित पुरुषोत्तम तोषनीवाल, नंदकिशोर लालू मिश्रा, किशोर कालरा आदि लोग मौजूद रहे।
गौशाला में गौ माता का किया गया पूजन


















