प्रत्यूष द्विवेदी कई सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। राज्य कर्मचारियों को नई पेंशन योजना लागू है। जबकि 2004 से पूर्व की भर्ती में कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित होते थे। पुरानी पेंशन बहाली के लिए कई संगठन कार्य कर रहे हैं। प्रत्यूष द्विवेदी गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर में कार्यरत हैं। जिलाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया संगठन विस्तार में नई पेंशन व्यवस्था से लाभान्वित कर्मचारी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ा जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अजय दि्वेदी ने प्रत्यूष द्विवेदी को संगठन का अध्यक्ष एवं अमरनाथ को महामंत्री मनोनीत किया है। अमरनाथ जी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में कार्यरत हैं।
Editor In Chief-Naresh Singh


















