Advertisement

देश में बेकाबू महंगाई के विरोध में दक्षिण कांग्रेस का प्रदर्शन

मोदी सरकार – पेट्रोल 100 पार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण द्वारा फजलगंज स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान दक्षिण अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र दीक्षित ने कहा कि एक तरफ कोरोना की विषम परिस्थितियों के कारण आम आदमी को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल है तो दूसरी तरफ देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बेकाबू हैं, जिसके कारण रोजमर्रा की समस्त चीजें आसमान छू रही हैं, और देश की बहरी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के माध्यम से अपनी जेब भरने में मस्त है। अवनीश सलूजा ने कहा की 2014 में महंगाई हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ केन्द्र की सत्ता में आई मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल ₹100 के पार और कड़वा तेल ₹200 के पार पहुंच गया है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रतिभा अटल पाल, शैलेंद्र दीक्षित, विकास अवस्थी, विनोद सिंह, अवनीश सलूजा, विवेक सिंह , कुक्कु चन्देल, मोनू मिश्रा, बिन्नू रावत, डा. निसार अहमद सिद्दिकी, शबनम आदिल , नीलम चौरसिया, आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh  Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh