Advertisement

पेट्रोल डीजल की बढ़ती की मौके विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में डबल पुलिया काकादेव स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाते हुए पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने कहा कि बंगाल चुनाव में हार के बाद हार का जनता से बदला लेने के लिए 2 तारीख से लगातार मोदी सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारणो सभी जगह महंगाई होती जा रही है। घरों का बजट बिगड़ चुका है आम आदमी त्रस्त है। देश का सत्यानाश कर दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी और सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इतनी महंगाई हो चुकी है कि पेट्रोल ₹100 पार कर चुका है। एक तो आम आदमी कोरोना से पहले ही परेशान है। उसके बाद पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। यह सरकार हर मौके पर फेल हो चुकी है। मुख्य रूप से उपस्थित राकेश सचान पूर्व सांसद, कानपुर मंडल प्रभारी अंशुल तिवारी, गणेश दीक्षित पूर्व विधायक, करिश्मा ठाकुर, योगेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, भूपेन्द्र भदौरिया, बृजेश गुप्ता, राजू शाह, भूपेन्द्र चंदेल, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, जीत सिंह, संदीप दानवीर, हरी शंकर पाल, फरदीन मोहम्मद लईक, कार्तिक शुक्ला, अफ़ज़ल, राहुल, गौरव गौतम, अखिल गुप्ता, अभय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh