Advertisement

ग्रीन पार्क मेगा वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण

 

कानपुर नगर। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते सरकार द्वारा शहर भर में कैंप लगाए हैं जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार ने आज ग्रीन पार्क मेगा वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि 14 जून से दिव्यांगों के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन भी चल रहा है जिसमें प्रतिदिन 100 दिव्यांग जनों का वैक्सीनेशन किया जाता है । उन्हें अपना स्लाट बुक कराने की आवश्यकता नहीं है उनके आने पर ही तत्काल उनका वैक्सीनेशन किया जायेगा। दिव्यांगजनों के लिए यहां रैंप की भी व्यवस्था है और उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए एनसीसी के जवान भी लगाए गए हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh