Advertisement

जहानाबाद मे दर्ज हुआ हयात ज़फर हाशमी के खिलाफ मुकदमा शुक्रवार को गिरफ्तारी देने जाएगें – हयात

कानपुर : वरिष्ठ समाजसेवी/ अधिवक्ता /एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी को फोन कर आज दिनाँक 16 जून को प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जनपद फतेहपुर ने बताया कि दिनाँक 22 मार्च को हमारे थाने में आपके विरुद्ध मुकदमा दर्ज है।
जिसकी सूचना मिलते ही फतेहपुर, बिंदकी, खागा, कौशांबी टीम सक्रिय हो गयी और अपात कालीन बैठकें कर रणनीति बनाई गयी कि दिनाँक 18 जून शुक्रवार को जौहर एसोसिएशन फतेहपुर, प्रयागराज टीम व कानपुर टीम के साथ हयात ज़फर हाशमी गिरफ्तारी देने थाना जहानाबाद पहुंचेंगे।
हाशमी ने कहा कि हम लोग कानून का सम्मान करते हैं और अगर कोई मुकदमा दर्ज हुआ है तो हम गिरफ्तारी देगें प्रशासन का सहयोग जौहर एसोसिएशन सदैव करती आई है इसी क्रम में थाना जहानाबाद जाकर मैं स्वयं गिरफ्तारी दूंगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh