Advertisement

कोरोना से मृत्य परिवार के घर घर जाकर आश्वासन दे रहे है कैबिनेट मंत्री

कानपुर, अपने लिये तो दुनिया मे हर व्यक्ति जीवन जीता है जो जीवन दूसरो के लिए जिया जाय उसका अपना आनंद होता है ।
जी हां हम बात कर रहे है ,उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इडिया के संरक्षक सतीश महाना ने कोरोना से मरने वालो के घर घर जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हे सांत्वना दे रहे है व आथिर्क रूप से कमजोर लोगो को उचित मदद का आश्वासन भी दे रहे है।
आज अघौगिक मंत्री सतीश महाना ने परदेवनपुर, लाल बंगला,एन टू रोड मे रहने वाले कोरोना से मृत्य होने वाले पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दे रहे थे । गरीब परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उचित मदद का आश्वासन भी दिया।
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने संतोष गुप्ता के 8 वर्ष के अपाहिज राज गुप्ता को सरकार के द्वारा उचित सहयोग देने की बात भी कही है।
उनके साथ एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा,पार्षद पति नन्दू शुक्ला, सुमित बघावन, विनय प्रकाश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh