Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जाँच की माँग

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उत्तरप्रदेश अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि क्रय कार्य में नकली राम भक्तों द्वारा की गई आर्थिक मुनाफाखोरी एवं चंदा गबन से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देते हुए उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभू श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए जमीन क्रय करने में निबन्धन के नियमों को ताक पर रखकर गबन किया गया है। प्रभू श्री राम हम सब की आस्था के प्रतीक हैं उनके नाम पर इस तरह का कृत्य किसी भी राम भक्तों को बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा की राम भक्तों ने भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु चंदा दिया था किसी को अपनी निजी जेब भरने के लिए नहीं राम मंदिर निर्माण की आड़ में लोगों ने अपनी जेबें भरी हैं और इस कृत्य को छुपाने के लिए उस पर प्रभु श्री राम मंदिर के नाम का पर्दा डाल रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से नौशाद आलम मंसूरी ने राष्ट्रपति से निवेदन किया है कि इस प्रकरण की तरफ अपना ध्यान आकर्षित करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों को जेल भेजा जाए। ज्ञापन देने वालों में नौशाद आलम मंसूरी, दिलीप शुक्ला चंद्र मणि मिश्रा, अवनीश सलूजा, अभिनव तिवारी, अनूप मिश्रा अमिताभ मिश्रा, विजय आनंद दरियावादी, अफलाख अहमद अब्दुल मन्नान संजीव दरिया वादी हरीश गुप्ता इम्तियाज कुरेशी, शंकर दत्त मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh