Advertisement

सेवा ही संगठन-सबको वैक्सीनेशन अभियान का किया आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में भाजपा दक्षिण अध्यक्ष बिना आर्य पटेल के नेतृत्व में भाजपा कानपुर दक्षिण की सेवा ही संगठन-सबको वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय दामोदर नगर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया रहे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कहा कि जहां अध्यक्ष बिना आर्य पटेल ने विभिन्न काउंटरों पर वैक्सीनेशन एवं कोरोना जागरूकता अभियान का निरीक्षण कराया जिस पर रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कहा बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है। अध्यक्ष के इस नेक कार्य से आम जनमानस और भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ मिल रहा है। जिसके लिए यह बधाई की पात्र है। जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा मंडल कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी रघुनंदन सिंह भदौरिया ने इस नेक कार्य में हाथ बटाने के लिए तथा आए हुए वैक्सीन लगवाने वाले को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया और जो भी आवश्यकता हो उसके लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही। मुख्य रूप से उपस्थित ज्ञान मिश्रा, राजन सिंह, राम शंकर बउआ, अर्जुन बेरिया, वंदना गुप्ता, हिमांशु भदौरिया, पिंकू चतुर्वेदी, रमन ठाकुर, अन्नू चंदेल आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh