कानपुर,आज उत्तर प्रदेश समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष,सहारनपुर से विधायक व पूर्व मंत्री संजय गर्ग व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया की व्यापारी 2022 में प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनवाने का मन बना चुके हैं क्योंकि सब भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों व भाजपा की संवेदनहीनता से मुक्ति चाहते हैं।किदवई नगर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा की भाजपा राज में बढ़ते अपराध,इंस्पेक्टर राज,विभागीय उत्पीड़न,महँगाई, व्यापारी विरोधी नीतियों की वजह से व्यापारी आत्महत्या,पलायन,घना जेवर गिरवी रखने,दुकान घर गिरवी रखने बेचने को मजबूर हो चुका है।सराफा वाले हॉलमार्क के नियम से दिक्कतों में आ गए हैं।संजय गर्ग ने कहा की कानपुर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी है और सबसे ज़्यादा राजस्व भी देती है पर फिर भी कानपुर में रोज़ किसी न किसी व्यापारी या परिजन के साथ अपराध घटित हो रहा है।जीएसटी व अन्य विभाग के अफसरों की वसूली व उत्पीड़न की वजह से कानपुर में व्यापारियों द्वारा लगातार आत्महत्या की खबरें आ रही हैं।प्रदेश सरकार ने पिछले साल से अब कोविड काल में हुई बंदी की वजह से हुए नुकसान को पूरा करने के लिए एक प्रयास नहीं किया।प्रदेश सरकार सबसे महँगी बिजली दे रही है और बंदी के बावजूद बिजली के बिल की वसूली की जा रही है।बिजली बिल माफी की मांग को प्रदेश सरकार ने नहीं सुना।कोविड से मरने वाले व्यापारियों के आश्रितों के लिए दस लाख के मुआवजे की मांग की थी,जिसको सरकार ने अनसुना कर दिया।कानपुर में गड्ढेदार सड़कें, कूड़े घर,आवारा जानवरों की समस्या विक्राल रूप ले चुकी है जिसकी वजह से व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है क्योंकि खराब सड़कों की वजह से लोग आते नहीं।यही कूड़ा घरों व आवारा जानवरों की बाज़ारों में मौजूदगी से हो रहा है।संजय गर्ग ने कहा की कानपुर के व्यापारियों ने दूसरीं लहर में अपनों को इलाज के अभाव में तड़पता देखा है और भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और अव्यवस्था भी देखी है।उसके बावजूद भाजपा सरकार ने व्यापारियों की कोई मदद नहीं की।राम मंदिर के नाम पर ज़मीन खरीद में घोटाले करके अरबों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।इन 4 वर्षों में कानपुर को कूड़ा पुर गढ्ढा पुर बना दिया है भाजपा सरकार ने।प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया की श्री अखिलेश यादव की सरकार आने पर व्यापारियों को बड़ी राहत दी जाएगी जिसमें बिजली बिल माफी से लेकर मुआवजे की भी घोषणा होगी।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की अखिलेश सरकार आने पर व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन होगा।अभिमन्यु ने बताया की आज हर बाजार हर वर्ग के व्यापारी अखिलेश जी की तरफ आकर्षित हैं।सबका मानना है की 22 में श्री अखिलेश यादव की सरकार बनने पर ही व्यापारियों को सम्मान व न्याय मिलेगा।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि आज प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा द्वारा कानपुर महानगर व ग्रामीण संगठन की समीक्षा की गई और चुनाव को देखते हुए हर बाजार हर कस्बे में व्यापारियों तक पहुंचने का निर्देश दिया गया।
प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी,मण्डल प्रभारी रोशन गुप्ता, विनय कुमार,जितेंद्र जायसवाल आदि थे।


















