Advertisement

सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भरी हुंकार

सपा व्यापार सभा के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में एकजुट हो व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग रहे। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग का स्वागत फूल मालाओं के साथ स्मृति चिन्ह देकर किया गया। आरोप लगाते हुए संजय गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के साथ शोषण हो रहा है इस्पेक्टर राज है। पुलिस अधिकारी व्यापारियों को खुला धमकाते हैं। व्यापारियों के साथ शासन प्रशासन के लोग वसूली करते हैं। भाजपा राज में बढ़ते अपराध इंस्पेक्टर राज विभागीय उत्पीड़न महंगाई व्यापारी विरोधी नीतियों की वजह से व्यापारी आत्महत्या पलायन के लिए मजबूर हो चुका है। कोविड काल में हुई बंदी वजह से हुए नुकसान को पूरा करने के लिए सरकार ने एक भी प्रयास नहीं किया। भाजपा सरकार प्रदेश में सबसे महंगी बिजली दे रही है। और बंदी के बावजूद भी बिजली के बिल की वसूली की जा रही है। इसलिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना पड़ेगा और सत्ता की कुर्सी से इस सरकार को उखाड़ कर फेंकना होगा। नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि नवीन मार्केट अध्यक्ष व्यापारी दीपक कुमार सविता का जिस प्रकार से एसीपी ने अपमान किया है। दीपक कुमार सविता के सम्मान की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ेगी। और आश्वासन दिया कि अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़कर 2022 विधानसभा चुनाव में व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाली अखिलेश सरकार को लाएंगे। मुख्य रूप से उपस्थित जितेंद्र जायसवाल, राजेंद्र कनौजिया, मनोज चौरसिया, विवेक श्रीवास्तव दीपू, अजय शुक्ला, राम अवतार, उप्पल, रचित पाठक, प्रदीप तिवारी, सोनू वर्मा, अंकित सविता आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh