Advertisement

मुख्यमंत्री ने सीजनल अमीनो, अनुसेवकों को दिया विनियमितिकरण, आयु सीमा शिथिलता का आश्वासन

राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल गोरखनाथ धाम मंदिर गोरखपुर में मिल कर सीजनल संग्रह अमीनों व सीजनल संग्रह अनुसेवको के विनियमितिकरण व आयु सीमा शिथिलता की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने विनियमितिकरण व आयु सीमा शिथिलता जल्द कराने का आश्वासन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री के सकारात्मक रूख के चलते सीजनल अमीनो व अनुसेवकों में आशा की किरण जगी है| हमें आशा है की प्रदेश के सीजनल अमीनो व अनुसेवकों को अब जल्द ही न्याय मिलेगा। गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष फहीम उल्लाह खान ने कहा की मुख्यमंत्री के आस्वाशन से हम सन्तुष्ट है। पुरा संगठन मुख्यमंत्री को विनियमितिकरण आयु सीमा शिथिलता होने पर उनका अभिनंदन करेगा। आज प्रतिनिधि मण्डल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष फहीम उल्लाह खांन,कौशलेन्दर तिवारी, घनश्याम शर्मा, भोला प्रसाद, धीरेन्द्र प्रताप दुबे, त्रियुगी मधेसिया, बेचन यादव, सुरेश मणी शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh