Advertisement

महिला आयोग की मेम्बर ने किया डफरिन अस्पताल का निरीक्षण

 

राजू शर्मा
संवाददाता
UP Tv7
सच की तह तक
कानपुर में, राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर और प्रमिला शुक्ला ने आज जिला *महिला अस्पताल डफरिन* का निरीक्षण किया ।
इस दौरान अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया गया । सदस्य पूनम कपूर और प्रमिला शुक्ला ने दवा वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
इसके बाद राज्य महिला आयोग के सदस्य ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्य का भी अवलोकन किया ।
निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां पाए जाने पर चिकित्सा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए । बताया गया कि पिछले एक माह से प्रदेश में अभियान चलाकर सभी महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जा रहा है ।
इसी कड़ी में आज कानपुर में भी महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया । आयोग की सदस्या पूनम कपूर के मुताबिक महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है ।
यह अभियान आगे भी चलता रहेगा ।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2026-10-20 at 13.45.07
nsingh