Advertisement

*मां गंगा सेवा समिति द्वारा मां गंगा के अर्पण की जाएगी चुनरी

कानपुर नगर -शनिवार को श्री मां गंगा दशहरा के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य चुनरी महोत्सव के संबंध में मां गंगा सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष बालयोगी अरुण चैतन्य पुरीजी महाराज द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया अखिल भारती मठ मंदिर समन्वय समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रति वर्ष गंगा दशहरा में माता रानी को जनपद वासियों की ओर से बिठूर ब्रह्मावर्त घाट से ढोड़ी घाट महाराजपुर तक चुनरी अर्पण की जाती रही है लेकिन इस बार  कोरोना के  नियमों के तहत संक्षिप्त आयोजन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें जनपद कानपुर के प्रत्येक घाट पर समिति के पदाधिकारी लोगों के साथ सुबह 9:00 बजे से उनका पूजन अभिषेक चुनरी अर्पित करेंगे तथा सिद्धनाथ घाट में विधिवत सायं 4:00 बजे मां गंगा का महापूजन वह महाविषेक दूध घी शहद शक्कर चंदन इत्र गुलाल सिंदूर आदि से संपन्न किया जाएगा तथा 6:00 बजे मां गंगा को चुनरी अर्पित की जाएगी तत्पश्चात भगवती की महआरती की जाएगी तथा सुबह से भंडारे का आयोजन किया जाएगा प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर श्री कृष्ण दास जी महाराज पनकी महामंडलेश्वर डॉ विनय स्वरूपानंद सरस्वती जी दंडी आश्रम डॉ उदित आनंद ब्रह्मचारी जी महाराज परमट महान संजय त्रिवेदी विजय चौरसिया मनोज शुक्ला पवन दुबे आदि लोग उपस्थित रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh