Advertisement

प्रदेश के हर जिले में किये गए राशन किट वितरित – अभिनव तिवारी

भारतीय युवा कांग्रेस के आव्हान पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान में वायनाड से सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने सेवा दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया, जिस क्रम में लखनऊ में स्थित प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय पर बिना किसी समारोह या जश्न मनाए हुए राहुल गांधी के जन्मदिन पर फ़ूड किट का वितरण किया गया जिसमे राशन के साथ सेनिटाइजर एवं मास्क भी दिया गया, कानपुर में युवा कांग्रेस संगठन प्रभारी अभिनव तिवारी के नेतृत्व में सीसामऊ में प्रदेश महासचिव मुकेश वंल्मीकि एवं नावेद खान के सहयोग से, आर्यनगर में प्रदेश उपाध्यक्ष तौहीद सिद्दीकी एवम अरशद बेग, इम्तियाज आदि के सहयोग से फ़ूड किट का वितरण कराया गया, जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा द्वारा दक्षिण में किदवईनगर में अभिषेक मिश्रा एवं गोविंदनगर में राहुल द्विवेदी के सहयोग से वितरण कराया गया। कनिष्क पांडेय ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर सभी युवा कांग्रेस साथियों को निर्देश दिया गया कि कोरोना के कारण आम जनमानस को हो रही दिक्कतों को देखते हुए अपने पास उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें। अभिनव तिवारी ने बताया की युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश मे हर जिले में इस कार्यक्रम को गंभीरता से पूरा कर रही है, त्याग और सेवा भाव ही कांग्रेस की पहचान है और राहुल गांधी इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh