Advertisement

भाजपा ने विधानसभा चुनाव पर बनाई रणनीति

 

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के आवास पर कानपुर प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक मिलने पहुंचे। विजय बहादुर पाठक में रघुनंदन सिंह भदौरिया के स्वास्थ के बारे में पूछा और हालचाल लिए वही छावनी विधानसभा क्षेत्र पर राजनैतिक चर्चा हुई। विजय बहादुर पाठक में सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में अभी से लगने के लिए कहा जनता के बीच में जाकर योगी सरकार की उपलब्धियों को बताएं। मुख्य रुप से उपस्थित विजय बहादुर पाठक, रघुनंदन सिंह भदौरिया दक्षिण अध्यक्ष डॉ बिना आर्य, राम बहादुर यादव, प्रमोद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh