कानपुर। जैन हेल्थ केयर सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं डेंटल कैम्प का आयोजन श्री दिगंबर जैन पवित्र औषधालय सोसायटी सरसैया घाट में किया गया। चिकित्सकों के साथ डेंटिस्ट की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाओं का वितरण करते हुए आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।
श्री दिगंबर जैन पवित्र औषधालय सोसाइटी में रविवार को आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन राहुल जैन डॉक्टर पी एल जैन डॉक्टर चक्रेश जैन डॉक्टर शिवांगी शुक्ला डॉ सुरभि जैन डॉक्टरों को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। मंत्री संदीप जैन ने बताया कि संस्था मानव चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सन 19 07 से दिन प्रतिदिन उन्नति कर रही है संस्था हर सप्ताह निशुल्क चिकित्सा कैंप स्त्री रोग सामान्य रोग दंत रोग नेत्र रोग बाल रोग न्यूरो रोग स्किन रोग आदि जरूरतमंदों तक अपनी एलोपैथिक होम्योपैथिक आयुर्वेद फिजियोथैरेपी के द्वारा सेवा प्रदान करेगा संस्था में शहर के 20 प्रमुख डॉक्टरों का एक पैनल जो कि अपनी सेवा प्रात 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक मरीजों को देखेंगे। संस्था प्रतिदिन अपनी सेवा रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र ₹ 10 एवं परामर्श शुल्क मात्र ₹ 40 एक सप्ताह के लिए दे रहा है और कैम्पों में निशुल्क जाँच के साथ-साथ दवा भी उपलब्ध करा रहा है अशोक जैन ने बताया कि संस्था सभी टेस्टिंग में 40% पैथोलॉजी में डिस्काउंट दे रही है शिविर में मुख्य रूप से प्रदीप जैन महेंद्र जैन संजीव जैन त्रिभुवन जैन पवन गंगवाल संजय बजाज अनिल जैन मनीष जैन मोनू अरुण जैन अजय जैन कमल गंगवाल डॉ मनोज तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाओं का वितरण किया। शिविर में सुबह से लेकर शाम तक 150 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराने के बाद दवाएं लेकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।



















