कानपुर- सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू का समय बढ़ाने पर राजनीतिक व्यक्तियों ने उसका स्वागत किया तो वही कोरोना कर्फ्यू के कारण व्यापारियों के हुए नुकसान पर सरकार से व्यापारियों को सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।
पत्र से वार्ता करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के ग्रामीण अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने कहा सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू में ढील दीया जाना एक अच्छा कदम है,उन्होंने कहा कोरोना कर्फ्यू के कारण व्यापारी वर्ग बहुत परेशान हुआ है जिस पर प्रदेश की योगी सरकार को ध्यान देना चाहिए।उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा इस सरकार की नीतियां हमेशा व्यापार विरोधी रही हैं जिसके कारण आज प्रदेश का व्यापारी अंदर से टूट चुका है।
उन्होंने सरकार को सलाह देते हुए मांग की व्यापारियों को बिजली के बिल में 50% की कमी करना चाहिए जो व्यापारी कोरोना के कारण टूट चुका है उसको राहत मिल सके। उन्होंने आगे कहा अगर सरकार व्यापारीयो के हित के बारे में नहीं सोचेगी तो देश और प्रदेश प्रगति पर की राह पर नहीं बढ़ सकेगा।


















