कानपुर, भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण हम कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं चिंता और तनाव अनिद्रा की समस्या को बढ़ाते हैं इससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है लेकिन नियमित रूप से योगाभ्यास द्वारा जीवन शैली से जुड़े विभिन्न रोगों में अच्छे प्रभाव देखे गए हैं इससे ना सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि स्टेमिना और मांस पेशियां भी मजबूत होती है l प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलहरे ने कहा कि योग,प्राणायाम और ध्यान करने के लिए हर शहर में विशेष नेचुरल जोन बनाए जाएं तब हम इनका भरपूर स्वास्थ्यवर्धक फायदा ले पाएंगे l ई संगोष्ठी का संचालन योग् प्रेमी उमेश शुक्ला व धन्यवाद राष्ट्रपति शिक्षक पदक विजेता आरसी शर्मा ने दिया l अंत में सभी को करो योग हरदम लो मौज कि इ शपथ योग गुरु ज्योति बाबा ने दिलाई l अन्य प्रमुख महंत राम अवतार दास, विमल माधव,रोहितकुमार,गणेश गुप्ता,दिलीप कुमार सैनी,अनीता दुआ लक्ष्य संस्था,अनिल सैनी एडवोकेट इत्यादि थे l


















