ओटीटी प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर पर मार्तोलिया फिल्म्स की नई शॉर्ट फिल्म रिक्शावाला रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। मानवीय संवेदना को दर्शाती इस फिल्म में रिक्शावालों के दर्द को फिल्म कलाकार उमेश शुक्ला ने बेहतरीन ढंग से दर्शाया फिल्म मे मुख्य अदाकारा आयरा शर्मा के अभिनय को सराहा गया है। 32 मिनट के साथ फिल्म मे रिक्शा वालों के हालात को निर्देशक व लेखक धीरज सिंह ने अच्छे से निर्देशित किया है। प्रोड्यूसर विजय सिंह मार्तोलिया ने बताया की दौड़ भाग जिंदगी में हमने यातायात के कई साधन तो इजात कर लिए पर रिक्शा वालों को भूल गए। इसी को आधार बनाकर फिल्म का निर्माण किया गया है। कहा कि शहर में ऐसे बहुत से रिक्शा वाले हैं जिनके सामने दो वक्त की रोटी की भी व्यवस्था नहीं है। जबकि यह भी हमारे समाज का हिस्सा है।
शॉर्ट फिल्म रिक्शावाला रिलीज मार्तोलिया फिल्म्स की


















